फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जमीनों का सीमांकन कराएगी नगर पालिका

विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन राजीव दुबे व सभासद। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि पालिका अपनी जमीनों की पैमाइश कराकर सीमांकन कराएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को चेयरमैन राजीव दुबे की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में सभासदों ने भूमाफिया पर पालिका की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया। इस पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पालिका की जमीनों की पैमाइश कराई जाएगी। इनका सीमांकन भी किया जाएगा। बजट आने पर नगर के प्रमुख तिराहों व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। नगर की सीमा विस्तार के लिए सीमांकन का ब्योरा भी तैयार कराया जाएगा। आवास विकास के पूर्ण रूप से हस्तांतरण के लिए आवास विकास से पत्राचार किया जाएगा। नगर में सड़कों के गड्ढों, टूटी नालियों की मरम्मत कराई जाएगी।
बैठक में सभासद संजय सिंह उर्फ अक्कू भदौरिया ने बताया कि लोग नगर पालिका कैंपस में आकर लिपिक, सभासद, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी, सभासद सुशील पांडेय, हसमुद्दीन, अरविंद गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, लक्ष्मी देवी, मंजरी दुबे, रानी देवी, पूनम शाक्य सहित कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें