फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेज रफ्तार वैन ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अलीगढ़ कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वैन ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में वैन में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हाइवे पर काफी देर तक जाम लगा ररहा। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन




शनिवार रात 10 बजे फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर सवारियों से भरी वैन जा रही थी। इस दौरान सदर कोतवाली के अंतर्गत जलालपुर पनवारा ओवरब्रिज पर में अलीगढ़ कानपुर हाईवे पर पहले से खड़े ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार वैन मे पीछे से घुस गई। हादसे में वैन में सवार कानपुर नगर के थाना अरौल के बकोठी खास निवासी 15 वर्षीय आयुष और सदर कोतवाली कन्नौज के गांव सदिकापुर निवासी जवाहर दोहरे (55) की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में बकोठी खास निवासी अक्षय कटियार , राजा समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और उनमें चीखपुकार मच गई। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि हादसे में दो वैन पर सवार दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाइवे पर जाम लग गया था, जिसे खुलवा दिया था। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें