फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर जांचों के लिए तैयार हो रही बायो सैफ्टी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। गंभीर जांचों के लिए मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन बायो सैफ्टी लैब का शुक्रवार को प्राचार्य और लखनऊ से आए पूर्व विभागाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। उन्होंने अगस्त तक लैब शुरू होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

कोरोना समेत गंभीर रोगों के संक्रमण की जांचों के लिए मेडिकल कालेज में बन रही माइक्रोबायोलॉजी विभाग की बायो सैफ्टी लैब का निर्माण चार करोड़ 85 लाख कीमत से कीमत से हो रही। शुक्रवार को प्राचार्य डा.नवनीत कुमार व लखनऊ से आए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष टीएन ढोल ने निरीक्षण किया। जल्द ही निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने बताया कि 2017 से बायो सैफ्टी लैब का निर्माण जारी है। बजट के अभाव में पूर्ण नहीं हो पाया था। कन्नौज में इस लैब का निर्माण हो जाने से कोरोना समेत अन्य गंभीर रोगों की जांच के लिए जो सैंपल लखनऊ भेजने पड़ते थे। वह नहीं जाएंगे।
मेडिकल कालेज में ही सभी जांचें उपलब्ध हो जाएंगी। यह लैब 30 अगस्त तक पूर्ण होने का अनुमान है। प्रोफेसर संदीप कौशिक डॉ. जयप्रकाश और डॉ संजीव त्रिपाठी रहे। प्रोफेसर टीएन ढोल, सीएमएस डा.दिलीप सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें