छिबरामऊ। लोगों ने मानवता दिखाते हुए, दिल खोलकर दान करना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर सहित आसपास के समाजसेवियों ने तहसील प्रशासन को खाद्य पदार्थ सौंपी। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ जीतू ने एसडीएम गौरव शुक्ला को 10 हजार की का चेक सौंपा है।
नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज के अध्यक्ष धीरेंद्र आर्य ने 25 किलो नमक, तीन टीन सरसों तेल, 38 बोरी आटा, सात बोरी चावल और पांच पैकेट आलू व कौशल किशोर दीक्षित ने मैदा व सुरेंद्र दीक्षित एडवोकेट ने एक क्विंटल आटा, महेश बाबू ने 50 पैकेट चावल, बीआर ब्रिक फील्ड के ललुआ तिवारी ने ब्रेड, टोस्ट, बिस्किट, एक टीन सरसों का तेल, 50 किलो चावल, एक कैरेट टमाटर, एक क्विंटल आटा और दो पैकेट आलू दान किया है। नरेश वर्मा ने पांच कार्टून सरसों का तेल, रमाकांत तिवारी ने चार क्विंटल आटा, शिव एजेंसी ने 25 किलो आटा व 25 किलो चावल दान दिए हैं।