फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारिस, जानू और बेबी चैंपियन

Thu, 22 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
दाौड़ लगाते युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीएसएम कालेज में चल रही दो दिवसीय 44 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में वारिस, जानू व बेबी चैंपियन बनी। भारोत्तोलन में तौसीद, कासिम शाह, कुश्ती में रंजीत कुमार चैंपियन रहे। छात्र-छात्राओं को ट्राफी व ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष/सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव ने चैंपियनशिप जीतने वालों को नगद धनराशि देकर उत्साहवर्धन किया। तीन पैर की दौड़ में ज्योति पाल अव्वल रही।
विज्ञापन


कार्यवाहक प्राचार्य डा. शशी प्रभा अग्निहोत्री ने कहा कि छात्र जीवन में ही मनुष्य अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में डेविड कुमार प्रथम, वारिस अली द्वितीय, अमित पाल तृतीय रहे। 400 मीटर छात्रा वर्ग में बेबी प्रथम, रमा पांडेय द्वितीय, कामिनी यादव तृतीय, लंबी कूद प्रतियोगिता छात्र वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, कासिम द्वितीय, विवेस कुमार पाल तृतीय, लंबीकूद प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में बेबी प्रथम, रमा पांडेय द्वितीय, रामा यादव तृतीय रही।

1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अंकित कुमार प्रथम, वारिस द्वितीय, डेविड कुमार तृतीय रहें। तीन पैर की दौड़ में ज्योति पाल, सुधा देवी प्रथम, रमा पांडेय, बेबी द्वितीय, ज्योति कटियार, शलिनी यादव तृतीय रही। जैवलिन थ्रो छात्र वर्ग में जानू प्रथम, रवि कुमार द्वितीय, अवनीश सविता तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो छात्रा वर्ग में बेबी प्रथम, रामा यादव द्वितीय, कामिनी तृतीय रहीं। ऊंची कूद प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में रामा यादव प्रथम, छाया द्वितीय, शालिनी यादव तृतीय रहीं। रस्साकसी प्रतियोगिता में कामिनी यादव, उमा पांडेय, श्वेता, रोली, ज्योति पाल, ज्योति कुशवाहा, ज्योति कुमारी, श्रद्धा देवी, ज्योति कटियार, शीतल, छाया विजयी रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का संचालन सहायक प्रोफेसर डा.संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर उत्तर कुमार, हरिनरायण सारस्वत, डा. लालचंद्र शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन यादव, पूर्व महामंत्री राज यादव, सुनील यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष राजू यादव आदि रहे।

एक जनवरी तक पीएसएम में छुट्टी
खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन के बाद महाविद्यालय में एक जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया गया। प्राचार्य ने बताया कि 22 दिसंबर को खेलकूद के उपलक्ष्य में, 23 को चौधरी चरण सिंह जयंती, 24 से 1 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। 2 जनवरी को विद्यालय खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें