फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संक्रामक बीमारियों की सूचना पर दौड़ी स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। संक्रामक बीमारियों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को ग्राम रामपुर ह्रदय पहुंची। टीम ने 44 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी। साथ ही ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि ग्राम रामपुर हृदय में संक्रामक बीमारियों के फैलने की सूचना मिली थी। रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) गठित कर गांव भेजी गई। टीम ने मरीजों का परीक्षण किया, जिसमें एक्यूट गैस्ट्राइटिस के 11, सामान्य कमजोरी के आठ, बुखार के छह, जोड़ों में दर्द के पांच, उल्टी-दस्त के चार और त्वचा संक्रमण के दो मरीज मिले। इसके अलावा आठ अन्य मरीजों का भी परीक्षण कर इलाज किया गया।
स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करने, भोजन से पहले हाथ धोने और घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने और आसपास पानी जमा न होने देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को ओआरएस के पैकेट और क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की गईं। टीम में डॉ. गौरांग, डॉ. विवेक, फार्मासिस्ट राजीव कुमार, स्टाफ नर्स मधुप्राला पाल, एएनएम तारा देवी और आशा कार्यकर्ता सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें