विकास खंड तालग्राम के भवानी सरायं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मरीजों का चेकअप कर दवाएं बांटी। चिकित्सकों ने मरीजों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। एमओआईसी व एसीएमओ ने निरीक्षण कर शिविर में उपचार की जानकारी ली। गांव में फैली गंदगी सफाई के लिए प्रधान को सलाह दी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक रोगियों को दवा बांटी गई हैं।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. बाबूराम शाक्य, फार्मासिस्ट रिंकू गौतम, डेंटल डा. अविनाश, कुष्ठ रोग विशेषज्ञ सुरजीत ने गांव पहुंचकर चेकअप किया। अमित, प्रशांत, गीता, शिवानी, नेहा, मनीषा, संजय, माधव सिंह, शिखा, राजेश, अनिल कुमार, अनुज समेत दो दर्जन से अधिक अन्य रोगियों को दवाएं दी हैं। मरीजों की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई हैं। एमओआईसी डा. इरशाद व एसीएमओ डा. केसी राय ने कैंप पहुंच कर रोगियों का हाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों ने प्रधान विजय सिंह गंदगी को साफ कराने की हिदायत दी। जिस पर प्रधान ने तत्काल डीपीआरओ से फोन कर सफाई कर्मचारी की मांग की है, डीएम को पत्र भेजकर मांग की है।
डा. बाबूराम शाक्य ने लोगों को साफ-सफाई रखने के साथ शुद्ध पानी व ताजा भोजन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कटे-फटे फलों का सेवन न करें। धूप में घरों से बाहर न निकलें। घरों के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें। करोसीन व डीडीटी का छिड़काव करें। जिससे नालियों में मच्छर न पनपें। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। छुआछूत के रोगों में अन्य सदस्यों को अलग रखे।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय कनौजिया, सत्येंद्र गुप्ता, बबलू, शिवानंद, आशा गीता, रामानंद आदि लोग मौजूद रहे।