फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी गांधीनगर नहीं पहुंची डाक्टरों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। गांधीनगर मोहल्ले में ब्लैक फंगस से महिला की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग संजीदा नहीं है। अब तक टीम को परिवार या आसपास के लोगों की जांच करने के लिए नहीं भेजा गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लैक फंगस से ऊषा देवी की कानपुर (हैलट) में मौत हो गई थी। इसके बाद भी मोहल्ले में स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया। वार्ड के सभासद राजेश शर्मा, सभासद प्रसून यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरनाथ राजपूत, राजा चौरसिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष असलम शाहिद वारसी ने बताया कि महामारी जैसी बीमारी से मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है।
दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि उन्होंने सोमवार को स्टाफ को स्वास्थ्य टीम भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी टीम किस वजह से नहीं पहुंची, इसकी जानकारी की जाएगी। बुधवार को टीम जरूर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें