तालग्राम(कन्नौज)। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत दूसरे चरण में 0 से दो वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए विकास खंड तालग्राम में 182 बूथों के माध्यम से टीकाकरण की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य टीम घुमंतू जाति के परिवारों, झुग्गी झोपड़ी, ईंट भट्टों पर भी पहुंचेगी।
एमओआईसी उमेश चंद्र वर्मा ने सुपरवाइजरों की बैठक कर निर्देश दिए कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि 6 से 16 जनवरी तक चलने वाले अभियान में 0 से दो व गर्भवती महिलाओं को 11 जानलेवा बीमारी क्षय रोग, पीलिया, टिटनेस, रूबैला, खसरा, काली खांसी, निमोनिया, डिप्थीरिया से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण किया जाना है। ब्लाक प्रतिरक्षा अधिकारी राम सिंह निर्मल ने बताया कि इस अभियान में हैंड अकांउट सर्वे के अनुसार, तालग्राम में 761 बच्चों व 205 गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया। हर हाल में लक्ष्य को पूरा कराना है। कहा कि तीन फरवरी को तीसरा व दो मार्च को चौथे चरण का भी संचालित किया जाएगा। इस मौके पर पर्यवेक्षक डाक्टर तरुण गुप्ता, सरोज शाक्य, जितेेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, बीपीएम महेंद्र प्रताप, शमशाद, दिव्यांशु, नवीन, रामविलास, सर्वेश कुमार मौजूद रहे।