फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय नदारद, घायल पिता को स्ट्रेचर से ले गई बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में एक बार फिर कर्मचारियों का अमानवीय चेहरा सामने आया। इमरजेंसी यूनिट के बाहर वार्ड ब्वाय न मिलने पर घायल की बेटी और पत्नी खुद स्ट्रेचर से इमरजेंसी वार्ड के अंदर ले गए। इसके बाद चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के गांव बरगांवा निवासी धनीराम कठेरिया का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इससे पत्नी अनार देवी और बेटी पूनम देवी उपचार के लिए निजी साधन से धनीराम को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इमरजेंसी यूनिट पर उन्हें कोई भी वार्ड ब्वाय नहीं दिखा। इसके बाद अंदर से पूनम देवी स्वयं स्ट्रेचर लेकर आई और घायल पिता को स्ट्रेचर लेकर अंदर इमरजेंसी वार्ड ले गई। मां अनार देवी ने भी मदद की। सीएमएस डा. यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। ड्यूटी पर मौजूद वार्ड ब्वाय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें