फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सर्दी शुरू हो गई, मेडिकल कॉलेज में नहीं मिलते कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सर्दी शुरू होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को कंबल देना शुरू नहीं किया गया। इससे मरीजों को रात को ठिठुरना पड़ता, या फिर घर से कंबल मंगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में तापमान तेजी से गिरना शुरू हो गया है। रात को गलन बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों को कंबल जरूरत पड़ने लगती है। अगर कोई मरीज या तीमारदार कंबल मांगता है, तो कर्मचारी आधार कार्ड जमा करने की बात कहते हैं। आधार कार्ड न होने पर कंबल नहीं देते।
कन्नौज के मोहल्ला हाजीगंज निवासी गयास अंसारी ने बताया कि उनके भाई मुख्तार अंसारी भर्ती हैं। रात को उन्हें सर्दी लग रही थी। कंबल मांगने पर कर्मचारियों ने घर से लाने की बात कही। वहीं सरायमीरा निवासी विमला देवी ने बताया कि उनके पति हरीभान सिंह सीने में दर्द की बीमारी से पीड़ित हैं। अस्पताल में बेड पर न चादर डाली गई और न ही कंबल दिया गया। इससे घर से कंबल मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मरीजों के लिए कंबल की व्यवस्था है। अगर मरीजों को कंबल नहीं मिल रहा है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें