फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डेंगू के दो और कोरोना का एक संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के डेंगू के प्रकोप जारी है। डेंगू के साथ-साथ अब कोरोना भी लोगों को बेहाल करने लगा है। सोमवार को डेंगू के दो और कोरोना का एक मरीज मिला।
विज्ञापन

एलाइजा जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इससे जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 117 हो गई। मौजूदा समय 14 डेंगू के सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 13 का मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोमवार को एक मरीज में कोरोना की भी पुष्टि हुई है। इस माह में चार कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बचाव ही इलाज है। बुखार के लक्षण मिलते ही मरीज नजदीक के अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें