फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स की टीम ने ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट की जांच करती टीम। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में स्थित ऑक्सीजन प्लांट का एम्स गोरखपुर से आई टीम ने निरीक्षण किया। वहां मौजूद कर्मचारियों से प्लांट को चलवाकर देखा।
विज्ञापन

मंगलवार को एम्स गोरखपुर से आई ऑक्सीजन टीम के डॉ. विवेक हाडा ने ऑक्सीजन प्लांट रूम में जाकर उत्पादन मशीन और स्टोरेज के लिए लगे सिलिंडरों में गैस के प्रेशर की जांच की। इसके बाद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए की गई पाइप फिटिंग व प्वाइंटों की जांच की। लगभग एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने खामियों को देखा। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट की देखरेख में लगे रबीश, मुनीष कुमार व मंजीर अली से इसके संचालन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही इसे चलवाकर भी देखा। इस संबंध में सीएमएस डा. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का एम्स गोरखपुर से आई टीम ने जांच पड़ताल की है। अस्पताल में जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन प्लांट का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें