फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 82 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को महिला चिकित्साधिकारी सहित 82 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 762 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण की तेज रफ्तार को लेकर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 82 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 762 हो गई है। उपचार के बाद 279 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना की चपेट में आकर एक वृद्ध किसान की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि लोगों सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इससे लगातार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए सभी लोगों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना होगा।
सीएमएस कार्यालय का चपरासी भी संक्रमित
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल की महिला चिकित्साधिकारी, सीएमएस कार्यालय के चपरासी सहित विकास खंड में 22 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया और महिला चिकित्साधिकारी व चपरासी को सात दिन के होम क्वारंटीन में भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर धीरे-धीरे अपने पैर पसारने लगी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में विकास खंड में 22 लोग पॉजिटिव निकले। इसमें सौ शैया अस्पताल में तैनात महिला चिकित्साधिकारी, सीएमएस कार्यालय के एक चपरासी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। चिकित्सक व चपरासी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया और चिकित्सक व चपरासी को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन में भेज दिया गया। महिला चिकित्सक व चपरासी के साथ ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी एहतियात के तौर पर अपनी सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया है। इसके साथ ही पॉजिटिव निकलीं महिला चिकित्सक व चपरासी को होम क्वारंटीन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें