शुभम एजुकेशनल सोशल एंड कल्चरल चैरिटेबल ट्रस्ट के
तत्वावधान में विमला देवी इंटर कालेज में हुई टैलेंट रिवार्ड परीक्षा में
सफलता पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
परीक्षा में कक्षा 10
के रजत राठौर ने प्रथम, कशिश यादव ने द्वितीय, कक्षा 11 के अभिषेक प्रताप
ने प्रथम, उदय प्रताप ने द्वितीय, कक्षा 11 की शारदा ने प्रथम, अक्षय कुमार
ने द्वितीय, कक्षा 12 के अभिनव कुमार ने प्रथम और रोहति चौहान ने द्वितीय
स्थान प्राप्त किया।
संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्ट्री राजपाल सिंह ने सभी को
प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि जो
छात्र-छात्राएं अबकी सफलता नहीं पा सके, वह पढ़ाई में कड़ी मेहनत करें तो
अगली बार उनका भी नाम मेधावियों की सूची में अवश्य होगा। टाप रैंक वाले
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कालरशिप दी जाएगी।
साथ ही एससी,
एसटी, बीपीएल विद्यार्थियों को भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने परीक्षा के
सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्रधानाचार्य ऊषा यादव के प्रति आभार जताया।