फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार बस सेवा हो गई है बंद

Sun, 26 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में गई बसें अभी तक वापस नहीं लौटी हैं, जिससे दिल्ली और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीटी रोड हाईवे पर घंटों इंतजार के बाद भी बस नहीं मिलती है। ऐसे में कई लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सातों चरण के मतदान के बाद ही बसें वापस आएंगी।
विज्ञापन


शहर के रोडवेज डिपो के बेड़े में 23 बसें हैं, जिनमें 13 बसें प्रथम चरण के चुनाव से ही अर्द्धसैनिक बलों के लिए अधिग्रहीत कर ली गई थी। पांच फरवरी को इन बसों को प्रथम चरण के चुनाव के लिए हाथरस रवाना किया गया था। वहां से यह बसें उन जनपदों में चली जातीं हैं, जहां आगे का चुनाव होना है। इस समय डिपो की बसें गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच सहित कई जनपदों में अर्द्धसैनिक बलों के लिए ड्यूटी में लगी हैं। रोजाना चलने वाली हरिद्वार बस सेवा भी बंद हो गई है, जिससे हरिद्वार व बरेली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग पहले फर्रुखाबाद जाते हैं और वहां से बस पकड़कर बरेली फिर हरिद्वार पहुंचते हैं।

इसी तरह दिल्ली जाने के लिए भी लोग बाईपास पर घंटों बस का इंतजार करते हैं। कानपुर की ओर से आने वाली अधिकांश बसें भरी हुई होती हैं, जिससे चालक उन्हें बाईपास पर नहीं रोकते हैं। मजबूरन लोग डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं। वहीं, कई लोग अपनी यात्रा रद्द भी कर देते हैं। डिपो में जो दस बसें बची हैं, वह ऐसी स्थिति में नहीं हैं, जिन्हें दिल्ली, आगरा या हरिद्वार के लिए चलाया जा सके। इन बसों को लोकल में ही चलाया जा रहा है। चुनाव के कारण विभाग का लोडफैक्टर भी 63 प्रतिशत से घटकर 56 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


वर्जन
पहले बसें दो चरणों के लिए अधिग्रहीत की गई थी, बाद में उन्हें सातों चरणों के लिए अधिग्रहीत कर लिया गया। अब सभी बसें आठ मार्च के बाद ही आएंगी। हरिद्वार और दिल्ली के लिए चार बसों को वापस कराने के लिए निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा गया है। - महेश सिंह, रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें