फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेईपुर में लाखों की गड़बड़ी की आशंका, सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला पंचायत राज अधिकारी ने उमर्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत हरेईपुर में विकास कार्यों की पड़ताल की। शौचालय निर्माण से लेकर इंटरलॉकिंग, वॉल पेंटिंग, सोलर लाइट आदि में लाखों रुपये का बजट खत्म कर दिया गया। प्रधान और सचिव निर्माण संबंधी बिल वाउचर नहीं दिखा सके। इससे लाखों रुपये के गोलमाल होने का अनुमान है। डीपीआरओ ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्माण संबंधी अभिलेख मांगे हैं। गड़बड़ी मिलने पर प्रधान व सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने उमर्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत हरेईपुर में विकास कार्यों का सत्यापन किया। 16 शौचालय अपूर्ण मिले। इन्हें 31 मार्च से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। प्रिया सॉफ्ट के तहत 12,69,706 रुपये की धनराशि खर्च की गई। गोशाला आश्रय स्थल पर खड़ंजा में 2.48 लाख की धनराशि व्यय की गई। गांव में राम सनेही के दरवाजे से हजियापुर तक इंटर लॉकिंग के निर्माण पर 2,35,044 रुपये की धनराशि व्यय कर दी गई।
निर्माण संबंधी बिल, वाउचर व एस्टीमेट मांगने पर प्रधान और सचिव नहीं दिखा सके। वॉल पेंटिंग में 3.40 लाख रुपये खर्च करने के बारे में जानकारी दी गई। डीपीआरओ ने ग्राम निधि के खाते में रुपये वापस भेजे जाने के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत में 3,71,500 रुपये से सोलर लाइट लगाई गई हैं। इनका टेंडर नहीं किया गया। एक लाख से अधिक की धनराशि पर टेंडर प्रक्रिया का नियम है। इसके अलावा ग्राम निधि के खाते में 50 लाख की धनराशि डंप पाई गई। वहीं, जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों में डंप धनराशि को 31 मार्च से पहले खर्च करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने अनियमितता व लापरवाही पर सचिव राज बहादुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब तक कराए गए निर्माण कार्यों के सभी अभिलेख प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी मिलने पर सचिव को निलंबित कर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें