फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबादत को उठे हाथ, अमन चैन की मांगी दुआ

Fri, 25 Sep 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद का पर्व पूरे जिले के कस्बों और ग्रामीण इलाकों में शांति व सौहार्द के बीच हर्षोल्लास से मना। हजारों लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें।
विज्ञापन


शहर की जामा मसजिद, ईदगाह, मखदूम जहानियां, सरायमीरा मसिजद, रौजा मसजिद में सुबह से ही नमाज अदा करने वालों की भीड़ पहुंचने लगी। निर्धारित समय पर लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।

सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। अफसरों ने मुसलिम भाइयों के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। शांति व्यवस्था के मद्देनजर खुफिया विभाग के दारोगा भी घूम-घूमकर पल-पल की खबर उच्चाधिकारियों तक पहुंचाते रहे।
विज्ञापन


समधन प्रतिनिधि के अनुसार बकरीद का पर्व पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मुसलिम मुहल्लों में चहल-पहल रही। बच्चों व युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। करीब 9 बजे से ही भीड़ इकट्ठा होने लगी। ईदगाह में पहुंचकर लोगों ने नमाज अदा की। सुरक्षा की दृष्टि से गुरसहायगंज कोतवाली के वरिष्ठ एसएसआई रमेश चंद्र पांडेय ने पुलिस बल के साथ ईदगाह का मुआयना किया।

अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा के लिए फोर्स लगाई गई। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले  मिलकर मुबारकबाद देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

वहीं घरों में बने पकवानों को लोगों ने एक-दूसरे को खिलाया। बकरों की कुर्बानी दी गई। नगर पंचायत चेयरमैन नकीम अहमद के आवास पर ईओ अवनीश कुमार समेत सभासद राजू यादव, शहबाज हुसैन, मुजम्मिल, शकील खां, महफूज, इकलाख मजनू, आदि ने पहुंचकर मुबारकबाद दी। पूर्व चेयरमैन सैयद अहमद सुलतान शिब्बू के आवास पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और गले मिलकर त्योहार मनाया। सपा नेता अतीक हुसैन व गुफरान सिद्दीकी के आवासों पर भी जश्न का माहौल देखने को मिला। मियांगंज प्रतिनिधि के अनुसार बकरीद धूमधाम से मनी। मियांगंज, सकरी खुर्द, सैयदपुर सकरी समेत विभिन्न गांवों में खुशी का माहौल रहा। बकरों की कुर्बानी दी गई।

तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह पर कसबे के अलावा कई गांवों के लोगों ने पहुंचकर बकरीद की नमाज अदा की। मुल्क की सलामती व अमनचैन की दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी भी तैनात रही। थानाध्यक्ष मो.इमरान खां व बीडीओ पंकज यादव भारी पुलिस बल के साथ जायजा लेते रहे। सुबह नौ बजे ईदगाह पर बड़ी मसिजद के इमाम पेश नईम अख्तर ने सभी को नमाज अदा कराई। नगर पंचायत की तरफ से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई गई। ईदगाह परिसर में लगे मेले में बच्चों में खिलौने व मिठाइयां खरीदीं।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश सिंह, ईओ शिव मोहन सिंह, हाजी इरशाद, तौकीर वारसी, अशरफ, सभासद गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं रसूलाबाद की बड़ी मसिजद में हाफिज नसीम ने नमाज अदा कराई। इस दौरान सलीमुद्दीन, मो. जहूरुद्दीन, राशिद कुरैशी, नौशे अली, इबरार आदि मौजूद रहे। सुजानसराय प्रतिनिधि के अनुसार सतौरा गांव की ईदगाह पर कई गांवों के मुसलिम भाइयों को हाफिज अब्दुल सलाम ने नमाज अदा कराई। चौकी प्रभारी अनोखेपुरी, दारोगा सुशील यादव, दारोगा सतीशचंद्र ने सुरक्षा इंतजाम देखे। यहां डा. सैयद्दीन, हाजी इश्तिफाक खां, आरिफ, अब्दुल हक, डा. एजाज खां, अकबर, जुम्मन खलीफ, शरीफ, मो. जलील, मो. जमील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें