फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप खराब से पेयजल संकट

Sun, 28 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम रेरीरामपुर में पिछले छह माह से हैंडपंप खराब है। कई बार शिकायत के बावजूद ठीक नहीं कराया गया, जिससे लोगों के सामने पीने के पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


रेरीरामपुर गांव के राजेश राजपूत, अजब सिंह, दीपू शर्मा, कुलदीप यादव, उदयवीर, अजय पाल, अतर सिंह, छविनाथ, सर्वेश, बड़ेलाल, कृपाल, दिनेश प्रताप सिंह आदि ने रोष जताते हुए बताया कि गांव में लगा हैंडपंप छह माह पहले खराब हो गया था। कई बार वह लोग हैंडपंप को ठीक कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।

पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हैंडपंप खराब होने से पानी के लिए उन लोगों को काफी दूर तक जाना पड़ता है। इस बाबत बीडीओ रामउदरेज यादव ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी जेई को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें