फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से बैंकों में लटके ताले, 70 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। केंद्रीय संगठन के आह्वान पर कर्मचारियों ने वेतन-बढ़ोतरी की मांग को लेकर बैंकों में ताले लगा दिए। इससे करीब 70 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल दो दिनों तक चलेगी। इसमें उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय संगठन के आह्वान पर राष्ट्रीय बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल की शुरुआत हुई। स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, यूको, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, आईसीआईसीआई समेत कई बैंक हड़ताल में शामिल रहीं। इसमें बैंकों से कोई लेनदेन नहीं हो सका। बैंकों की हड़ताल की जानकारी न होने से दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों को मायूसी हाथ लगी। इन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक मनोज सिन्हा ने बताया कि करीब 70 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है। वहीं, प्राइवेट बैंक खुलने से कुछ राहत रही। उन्होंने बताया बैंक कर्मी काफी समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलित हैं। वह समय-समय पर बैंकों में हड़ताल कर विरोध जता रहे हैं। हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

एटीएम बंद होने से भटके लोग
बैंकों के साथ ही शहर की राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों के एटीएम बंद रहे। बैंकों में हड़ताल की जानकारी होने पर लोग एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। यहां भी ताला पड़ा देखा तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। कई लोगों ने एटीएम खुलने की तलाश में शहरी क्षेत्र का पूरा चक्कर लगाया। अधिकतर एटीएम बंद होने से लौटना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें