फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क किनारे सड़े आलू पर डलवाई बालू और मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। सड़क किनारे फेंके गए सड़े आलू को लेकर खबर छपने के बाद प्रशासन मंगलवार को हरकत में आया। उद्यान अधिकारी की सख्ती पर कोल्ड स्टोरेज संचालक ने आलू के ढेर को मिट्टी और बालू से ढकवा दिया, जिससे राहगीरों को दुर्गंध से राहत मिली है।
विज्ञापन


तालग्राम-ताहपुर रोड़ पर भवानीसराय गांव के पास सड़क किनारे बड़ी मात्रा में कोल्ड़ स्टोरेज से जगह-जगह फेंके गए खराब और सड़े आलू से दुर्गंध आ रही थी। समस्या को देखते हुए संवाद न्यूज एजेंसी ने 22 जुलाई के अंक में सड़क किनारे सड़े आलू के ढेर, सीएम पोर्टल पर शिकायत शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उद्यान अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कोल्ड स्टोरेज संचालक को नोटिस जारी कर चेतावनी दी।
अधिकारियों की सख्ती का असर दिखा और संचालक ने सोमवार और मंगलवार दो दिन में ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी मंगाकर जेसीबी की मदद से सड़े आलू के ढेरों पर मिट्टी डलवाकर ढकवा दिया। कार्रवाई के बाद आसपास का वातावरण बेहतर हुआ और राहगीरों को राहत मिली। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि सड़क किनारे आलू न फेंकें। निजी जमीन पर वैज्ञानिक तरीके से खराब आलू का निस्तारण करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें