फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलियां बन रहीं हादसों का सबब

Sun, 28 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्थानों पर टूटी पुलियां हादसों का सबब बने लगी हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी पालिका ध्यान नहीं दे रही है। बजरिया गौशाला तिराहे के पास बनी पुलिया पिछले काफी दिनों से टूटी पड़ी है।
विज्ञापन


पुलिया टूटी होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार रात के अंधेरे में वहां से निकलने के दौरान कई लोग गिरकर चुटहिल तक हो चुके हैं। मोहल्ला जेरकिला में भी कई दिनों से टूटी पड़ी पुलिया लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार पुलिया दुरुस्त कराने के लिए सभासद से भी कहा, पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मोहल्ले के लोगों ने पालिका के अफसरों से भी शिकायत की, पर पुलिया ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। रामू गुप्ता, सीताराम, रामरतन, गयाप्रसाद, हिमांशु आदि ने कहा कि अगर समस्या को शीघ्र हल न किया गया तो वह लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें