कन्नौज। शहर के जेरकिला स्थित जिस घर में शुक्रवार को विस्फोट हुआ था, उसके मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया। उधर फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट में बारूद की भी बात सामने आई है। उसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आतिशबाज अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि पटाखा बनाने का लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद अवैध तरीके से घर में पटाखा बनाए जा रहा था। आतिशबाज के खिलाफ यह रिपोर्ट सदर कोतवाली के कला चौकी प्रभारी आनंद मिश्रा की तहरीर पर दर्ज की है। आरोपी अरशद के खिलाफ 286, 427, 436, विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत 5, 9बी व आपराधिक कानून अधिनियम 1932 के तहत सात धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
999999999999
असीम अरुण ने किया घटनास्थल का मुआयना
हादसे के अगले दिन शनिवार को सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आतिशबाज अरशद के मकान में जाकर देखा। विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुए पड़ोसी लक्ष्मीकांत कुशवाहा के मकान का भी जायजा लिया। आतिशबाज अरशद के परिजनों से जानकारी जुटाई। पड़ोस के लोगों से भी बात की। इस दौरान काफी गहमा-गहमी रही।