मोहल्ला छपट्टी के जय मां दुर्गा मंदिर में चल रहे
नवरात्र महोत्सव में बुधवार की रात भक्त प्रहलाद लीला का मंचन हुआ। इस
दौरान हिरण्य कश्यप का रौद्र रूप देख दर्शक रोमांचित हो गए।
प्रथम
पूज्य गणेशजी और मां दुर्गा के पूजन तथा आरती के बाद नित-जोत जगाऊं मइया
गीत के बीच पंडाल में मां ब्रह्मचारिणी का आगमन होते ही उनके जयकारों से
मंदिर परिसर गूंज उठा। राजीव उर्फ रिंकू अरोड़ा एवं जानू गुप्ता ने मां की
आरती की। भक्ति गीत पर दिलीप ने डांस किया।
देख बिहारी की अनुपम छटा, मेरो
मन है गयो लटा पटा गीत के दौरान पंडाल में राधा-कृष्ण का आगमन हुआ। इसके
बाद भक्त प्रहलाद लीला का मंचन हुआ। प्रहलाद बने ऋषभ शर्मा, उनके साथी बने
शोभित, पारस, दिलीप, करन, हिरण्य कश्यप बने गोलू यादव, नरसिंह भगवान बने
अंकुर गुप्ता, मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में मुस्कान, कृष्ण बने लालजी
दीक्षित और राधा के स्वरूप में तनीषा अरोड़ा क अभिनय को सभी ने सराहा।
स्वामी
नारायण-नारायण हरी-हरी गीत पर गोपाल के एकल नृत्य ने भी सभी को लुभाया।
अंत में मनीष वर्मा, अंकित गुप्ता, रबी गुप्ता ने आरती के बाद प्रसाद वितरण
कराया। उधर, मोहल्ला रामनगर के गौरीनाथ मंदिर में चल रहे नवरात्र महोत्सव
में जय गुप्ता एवं रिंकू ने मां का पूजन व आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ
किया।
मइया यशोदा गीत पर जया गुप्ता ने डांस करके तालियां बटोरीं। मां
ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में तनू पाल का अभिनय सभी ने सराहा। आशीष पाल के
संचालन में हुए कार्यक्रम में कल्लू गुप्ता ने मां के जयकारे लगवाए। अंत
में उज्वल, अंशू, रमन, निशू, लल्लू, शानू, अतुल, दिलीप ने प्रसाद वितरण
किया।