थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव की आचार का उल्लंघन
करने पर एसओ ने वार्ड 11 के प्रत्याशी ध्यानेंद्र सिंह के जुलूस में शामिल
सातवाहनों को पकड़कर सीज कर दिया गया। वहीं 15 लोगों को गिरफ्तार कर शांति
भंग के तहत चालान किया गया।
एसओ मो. इमरान खां ने बताया कि जुलूस
निकालने की शिकायत मिली थी। इस पर ताहपुर गांव के पास पहुंचे तो जुलूस आता
मिला। इस पर घेराबंदी करके जुलूस में शामिल सात बाइकें सीज की गईं। वहीं
जुलूस में शामिल होकर आचार संहिता तोड़ने वाले बलराम तेरारब्बू, रवि यादव
ऊंचा, मयंक दीक्षित,
अवनीश कुमार आदि को पुलिस कस्टडी में ले लिया।