जिले में स्काउटिंग/गाइडिंग आंदोलन को प्रभावी ढंग से
चलाया जाना है। बीएसए के निर्देश पर एक दिवसीय सामान्य गोष्ठी का आयोजन
ब्लाकवार किया गया।
ब्लाक कन्नौज, उमर्दा एवं नगर क्षेत्र के टीचरों की
गोष्ठी सदर ब्लाक में हुई, जिसका शुभारंभ करते हुए बीएसए रामकरन यादव ने
कहा कि जिले के हर स्कूल चाहे वह सरकारी हो या मान्यता प्राप्त सभी में
स्काउंटिंग व गाइडिंग शुरू करा दी गई है। हर गुरुवार को सभी टीचर व अधिकारी
स्काउट/गाइड यूनिफार्म पहनेंगे।
इस मौके पर आदेश नारायण सक्सेना, रघुराज
सिंह बघेल, उमा कटियार, रामशंकर झा, रघुवीर झा ने स्काउटिंग आंदोलन को गति
प्रदान करने की जानकारी दी। आगामी जिला रैली, पंजीकरण, नवीनीकरण, वर्दी,
नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज, शिष्टाचार, दलों का गठन आदि विषयों पर चर्चा की गई।