फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क बैंक में घुसने से रोकने पर गार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। बैंक में बिना मास्क के घुसने से रोकने पर भाजपा कार्यकर्ता समेत चार लोगों ने गार्ड को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में गार्ड अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे कस्बे के सौरभ गुप्ता बिना मास्क के बैंक में घुस रहे थे। रोकने पर वह गालीगलौज करने लगे। शाम को करीब सात बजे बैंक से घर जाते समय शुक्ला कालोनी के सामने भाजपा कार्यकर्ता सौरभ गुप्ता ने अपने साथी आयुष गुप्ता, अंकित गुप्ता और एक अज्ञात के साथ लात-घूंसों से पीट दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें