छिबरामऊ। नगर के हीरालाल कॉलेज चौराहे पर किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक तीन लाख का किराने का सामान जलकर राख हो गया।
नगर के हीरालाल कॉलेज चौराहे पर मोहल्ला बजरिया निवासी लालजी की सिद्धार्थ किराना स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की दोपहर में 12 बजे दुकान की दूसरी मंजिल में आग लग गई। जब आग की लपटें उठने लगीं और धुआं बाहर आने लगा तो दुकानदार को जानकारी हुई। आननफानन में पानी डालकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए और सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पड़ोसी दुकानदारों की मदद से जले हुए मलबे को बाहर निकला गया। दुकानदार ने बताया कि आग लगने से लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है।