कन्नौज। कौशल विकास मिशन की ओर से छिबरामऊ ब्लॉक में रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग कंपनियों की ओर से 169 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया।
रोजगार मेले की शुरुआत भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने सरकार की संचालित योजनाओं के विषय में बताया। रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सेवायोजन विभाग एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के लगभग 473 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभाग करने वाली कंपनियों ने 169 युवाओं को चयनित किया। आईटीआई प्रधानाचार्य संजीव पाल ने मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों का रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए आभार जताया। इस दौरान आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।