फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलेश से तंग महिला फांसी पर झूली

विज्ञापन
उपनिरीक्षक महेश चंद्र मिश्रा से जानकारी लेते सीओ शिवकुमार थापा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
खड़िनी (कन्नौज)। क्षेत्र के सरैया गांव में गृह कलेश से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पति बच्चों को लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं।
विज्ञापन

खड़िनी क्षेत्र के सरैया गांव निवासी शेर सिंह पुत्र नेकराम कठेरिया की पत्नी मनोरमा (32) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मनोरमा ने रात को बच्चों व शेर सिंह के सोने के बाद घर के बरामदे में कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शेर सिंह ने मनोेरमा को फंदे पर झूलते देखा तो होश उड़ गए। बच्चों ने रोना बिलखना शुरू कर दिया।
शेर सिंह ने घटना की सूचना पुलिस के साथ ही सास रामश्री को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ शिवकुमार थापा व उपनिरीक्षक महेश चंद्र मिश्रा ने घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। इस बीच मनोरमा के मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। मृतका के भाई मनीष पुत्र कैलाश चंद्र निवासी बरौना कला थाना एरवाकटरा जनपद औरैया ने आरोप लगाया कि बहन के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। बहनोई ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया है। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलवा लिया। टीम के घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं।
विज्ञापन

एसएसआई उमेश चंद्र चौरसिया ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत करवा दिया जाएगा।
बच्चों के साथ गायब हुआ शेर सिंह
खड़नी। सरैया निवासी शेर सिंह का विवाह 13 वर्ष पूर्व मनोरमा के साथ हुआ था। तीन बेटियां व एक बेटा है। पत्नी के मौत के बाद शेर सिंह बच्चों को साथ लेकर मौके से गायब हो गया। इससे पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें