खड़िनी। सड़क हादसे में घायल गल्ला व्यापारी की रविवार को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यापारी की मौत के सोमवार को बाजार बंद रहा। उनके निधन पर व्यापारियों ने शोक जताया है।
गांव सभा के शिवनगर निवासी भालचंद्र गुप्ता (54) बुधवार रात किसी काम से बाइक से बाजार गए थे। घर लौटते समय कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास सामने कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर और एक हाथ टूट गया, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आईं। हालत गंभीर होने पर सीएचसी सौरिख से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उन्हें कानपुर निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान रविवार की रात करीब 11 बजे गल्ला व्यापारी की मौत हो गई। गल्ला व्यापारी के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।