फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल स्कूल चलाएगी सरकार

Wed, 24 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार सदर विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगधरापुर में तैयार माडल स्कूल का संचालन समाजवादी अभिनव विद्यालय के रूप में कराएगी। तालग्राम व जसोदा के माडल स्कूल को प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के आधार पर चलाने के लिए कवायद की जा रही है। पहले साल कक्षा 6 से 9 तक की कक्षाएं संचालित होंगी। हर कक्षा में दो सेक्शन और 70 विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। हाकिम अपने दावों पर खरे उतरे तो गांव के बच्चों को गांव के निकट ही आलीशान भवन में बेहतर शिक्षा मिलने का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में तैनात टीचरों को संबद्ध करके नया सत्र चालू कराया जाएगा। नवीन स्टाफ की तैनाती के लिए शासन व संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल को पत्र भी लिखा गया है। पहले वर्ष इस विद्यालय में कक्षा छह, सात व आठ में 35-35 बच्चों के दो-दो सेक्शन में एडमीशन होंगे।

 प्रधानाचार्य के अलावा यहां पर सात एलटी ग्रेड के टीचरों की तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एक लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति भी की जाएगी।  उन्होंने बताया कि 2016-17 शैक्षिक सत्र का संचालन करने के लिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्रसेनपुर में तैनात एमसी पाल को इस विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया जाएगा। इस साल बच्चे घर से आकर पढ़ेंगे।
विज्ञापन


अगले साल से इसमें आवासीय विद्यालय की सुविधाएं भी दी जाएगी। बजट मिल गया है। जल्दी ही फर्नीचर की व्यवस्था हो जाएगी। प्रथम चरण में 12 लाख रुपये का फर्नीचर खरीदने की अनुमति मिल चुकी है। फर्नीचर खरीदने के लिए फिलहाल 27 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बच्चों का दाखिला प्रवेश परीक्षा के जरिये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें