फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार मेडिकल कालेज में बनाएगी ट्रेनिंग सेंटर

Thu, 22 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : demo
विज्ञापन
केंद्र सरकार राजकीय मेडिकल कालेज कैंपस में करीब दो करोड़ की लागत से एक ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कराएगी। इस ट्रेनिंग सेंटर में मेडिकल कालेज के डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी लाइव सेविंग स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इमरजेंसी में आने वाले घायलों के उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना कराने के लिए गुरुवार की दोपहर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के चिकित्सकों व इंजीनियरों की टीम मेडिकल कालेज पहुंची। प्राचार्य कक्ष में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया व सीएमएस डा. दिलीप सिंह, सर्जन डा. आईए अंसारी, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह, से वार्ता की। इमरजेंसी लाइव सेविंग स्किल एंड ईआईएस के निदेशक डा. वीके चौधरी व प्रोफेसर डा. संजीव शर्मा की टीम ने इस योजना के बारे में प्राचार्य से विस्तार में चर्चा की। प्राचार्य ने सीएमएस कार्यालय परिसर में जगह देने का आश्वासन दिया। यह भवन करीब दो करोड़ की लागत से निर्मित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें