फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर-घर बने गोबर के गोवर्धन, की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में मंगलवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घरों के आंगन में गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने मौन व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को दूर करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। इसी परंपरा के तहत हर साल दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। महिलाओं ने पूजा के दौरान गोवंश के महत्व को भी याद किया। घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर उन्हें पूजन सामग्री अर्पित की गई। परिवार के सदस्यों ने भी पूजा में भाग लेकर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
धार्मिक मान्यता के अनुसार गोवंश की सेवा मानवता का सर्वोच्च धर्म है। वहीं, छिबरामऊ में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। महिलाओं ने घरों के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कढ़ी-चावल समेत विभिन्न पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शक्ति पीठ गमा देवी मंदिर के पुजारी पं. बनारसी दास शास्त्री ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। तभी से दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। इस पर्व का उद्देश्य गोवंश के महत्व और उसके पालन-पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें