फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों को पकड़ रहे राजस्थान के लोगों को दबोचा

विज्ञापन
गोवंशों को पकड़ने वाले लोगों से पूछताछ करते एसडीएम व तहसीलदार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बड़ी संख्या में क्षेत्र से गोवंशों को पकड़ कर ले जा रहे राजस्थान के करीब 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोग राजस्थान के रहने वाले हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

गुरुवार को करीब आधा सैकड़ा लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे बेहरिन गांव के पास गोवंश पकड़ रहे थे। इनके पास 100 गोवंश थे। गोरक्षा युवा सेना के अध्यक्ष बृजभान सिंह यादव ने पदाधिकारियों और ग्रामीणों की मदद से इन्हें घेर लिया। इसके बाद तिर्वा एसडीएम जयकरन सिंह को जानकारी दी। पुलिस बल के साथ पहुंचे तिर्वा एसडीएम ने पूछताछ शुरू की। गोवंश ले जा रहे लोगों ने राजस्थान में रहने की जानकारी दी। गोवंशों के पकड़ने की सही जानकारी न देने पर मौके से 10 लोगों को पकड़ कर पुलिस तिर्वा कोतवाली ले आई। एसडीएम ने बताया कि पूछताछ और छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें