तालग्राम(कन्नौज)। लाखों रुपये खर्च के बाद भी इलाके की ग्राम पंचायतों में गोशालाएं अधूरी हैं। इससे गोवंश सड़कों पर घूूम रहे हैं। यह किसानोें के लिए भी समस्या बने हैं। खेतों में खड़ी फसल चर लेते हैं। इससे किसानों को तगड़ा नुकसान हो रहा है।
विकास खंड तालग्राम में टिकरी कलसान, जयरामपुर, रोहली समेत चार गोशालाएं ही संचालित हैं। गदनापुर काजी, गदोरा, नैपालपुर, बरगांव, अतरौली, खगू नगला समेत एक दर्जन गोशालाएं अधूरी हैं। कहीं खाई बनवाई गई तो कहीं हैंडपंप, सबमर्सिबल मोटर की व्यवस्था ही की गई। इससे यह अधूरी हैं। गोवंश अक्सर थाने में डेरा जमा लेते हैं। इनके हमले से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। इलाकाई सूबेदार, शेरपाल, अमर सिंह, भीकम सिंह, भारत सिंह, महेंद्र सिंह ने गोशालाओं को पूरा कराकर अन्ना मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की है।
इस मामले में बीडीओ उपेंद्रनाथ खरवार का कहना है कि पहले गोशालाओं का मनरेगा से कुछ कार्य हुआ था। इसके बाद इस योजना को बजट नहीं मिला। इससे यह पूरी नहीं हो सकीं।