फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने से नाराज युवाओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पानी न मिलने से नाराज बहबलपुर के युवाओं ने तालग्राम रोड स्थित रामताल चबूतरे पर गांव के बुजुर्गों के साथ सांकेतिक धरना दिया। युवाओं ने कहा कि वार्ड में पानी का इंतजाम किया जाए। खराब हैंडपंप ठीक कराए जाएं। समस्या का समाधान न हुआ तो तीन जून से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को तालग्राम रोड स्थित ऐतिहासिक रामताल चबूतरे पर युवाओं ने खाली बाल्टी लेकर सांकेतिक धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे अमित कुमार शाक्य ने कहा कि बहबलपुर को नगर पालिका छिबरामऊ में शामिल हुए लगभग 25 साल हो गए। विकास कार्य अब तक शून्य हैं। चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी वादे भूल जाते हैं। उपविजेता व अन्य जनप्रतिनिधि भी जनता की समस्याओं से मुंह फेर लेते हैं। समाजसेवी गौरव अमर त्रिपाठी ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि जलापूर्ति की जिम्मेदारी पूरी तरह से नगर पालिका की है। जल्द प्रतिनिधि मंडल जल निगम और जिलाधिकारी से मिलेगा।
धरने में अजय शाक्य, अयूब खान, स्वदेश द्विवेदी, अरुण सैनी, विनय कठेरिया, अमरेंद्र राठौर, सुदामा शर्मा, रामवीर बाथम, रामआसरे शर्मा, रजनेश राठौर, रिशू यादव, धीरज शाक्य, रामप्रताप व परिवेश राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें