कार्यशाला में जानकारी देते शिक्षक।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख मिशन शिक्षण संवाद द्वारा गूगल मीट पर आयोजित सात दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के चौथे दिन विशेषज्ञ के रुप में प्रोजेक्ट मैनेजर जयजीत पांडेय बिरला सॉफ्ट ने संबोधित किया। उन्होंने गूगल फोर्म बनाना, लिंक शेयर करना, स्प्रेडशीट के माध्यम से आंकड़ों का विश्लेषण करना, एमएस वर्ड पर एप्लीकेशन लिखना, फोटो इंसर्ट करना व एलाइनमेंट करने के बारे में विस्तार से बताया।
शिक्षक अनिल शुक्ला द्वारा एचफाइवपी सॉफ्टवेयर के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नों का निर्माण करना, ड्रैग एंड ड्रॉप, ग्रिड गेम का निर्माण करना, स्मार्ट लेंस का प्रयोग करना, पिक्सेल ऐप के बारे में जानकारी शिक्षकों के बीच साझा की गई।
जिला संयोजक आशुतोष दुबे ने बताया कि कार्यशाला में सीखने के पश्चात शिक्षक अभ्यास कार्य करते हैं। जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उन सभी प्रश्नों को व्हाट्सऐप ग्रुप पर पोस्ट करते हैं, जिसका विशेषज्ञों के द्वारा उनका समाधान किया जाता है।
शिक्षक आशीष कुमार मिश्रा, पूजा पांडेय, शशिकांत शुक्ला, सुमित गुप्ता द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान दीप्ति दुबे, रेनू कमल, सरिता गौतम, अमित कुमार श्रीवास्तव, मोनिका सक्सेना, अरुणा शुक्ला, सुमनलता यादव, अच्युत त्रिपाठी व विमल भदौरिया मौजूद रहे।