संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा (कन्नौज)। दिल्ली से श्रमिकों को बिहार लेकर जा रही टूरिस्ट बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह करीब सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 28 श्रमिक घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती कराया गया। दो को गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिर्वा एसडीएम ने मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों के हाल जाना।
दिल्ली से बस में 29 श्रमिकों बिहार राज्य के अलग अलग जिलों में जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव पास बस अनियंत्रित होकर एंगल से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। वाहन चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे श्रमिकों को निकलवाकर मेडिकल कालेज भेजा। हादसे में बिहार के खुदागंज-कोचरा निवासी रंधीर पुत्र चंदू रविदास, लोकेश पुत्र सरमनदास, रोहतास थाना क्षेत्र के कारन निवासी अनीस कुमार पुत्र मुरली प्रसाद, भोजपुर निवासी सतेंद्र पुत्र रामनाथ, नावानगर बैसाली निवासी रंजीत महतो पुत्र तारामहतो, रोशन पुत्र तारा महतो,फुरसतपुर थाना सारन निवासी रंजीत कुमार पुत्र गंगाशाह, सुनीता पत्नी रंजीत कुमार, कोढ़रिया आरा निवासी रवि पुत्र शिवनंदन, मोहनी विक्रमगंज आरा निवासी मीना पत्नी सुरेंद्र सिंह, भैरव पुत्र रामजीत, कंधबहुपुरा निवासी दिलीपगिरि पुत्र राघव,पटभौली थाना दावत निवासी आयुष पुत्र दीनानाथ घायल हो गए।
इसी तरह पान कुमारी पत्नी आयुष,कुकराह भोजपुर निवासी सनी पुत्र संजय प्रसाद, छोटेलाल पुत्र बिहारी,कृष्णा पुत्र संजय प्रसाद,जंग बहादुर पुत्र दीनानाथ, जगोदरा निवासी मुन्ना कुमार पुत्र कांलिदर ,अहम रूआ आरा निवासी प्रमोदपासवान पुत्र किसन पासवान,चरभुजी आरा निवासी रूस्तम पुत्र बसरूद्दीन,सिदाह आरा निवासी दिनेश पुत्र शिवकिशन,कोचरा खुदागंज निवासी पार्वती पत्नी सरमन,कुंती पुत्री सरमन,रूपा कुमारी पत्नी सूरज,दिल्ली के बबानो रोड निवासी हिमांशु पुत्र विजय पासवान, रीना पत्नी विजयपासवान, शयामनगर दिल्ली निवासी राजेश पुत्र वेदपाल,गसीम ढाबा निवासी हरेराम पुत्र वकील सिंह और बस चालक दिल्ली निवासी अवधेश पुत्र वेदपाल घायल भी हो गए। घायल श्रमिक मीना देवी 55 पत्नी सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक समेत दो को कानपुर रेफर कर दिया गया।
कई घंटे जमीन पर रहे तड़पते घायल
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायलों को पुलिस मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में ले आई। एक साथ लाए गए 29 घायलों को बेड़ नहीं मिल पाए। कई घायलों को फर्श पर ही लिटा दिया गया। वह उपचार के लिए चीखते चिल्लाते रहे। घंटों बाद उन्हें बेड़ पर लिटाया गया। इसके बाद सभी को मेडिकल कॉलेज की ओर से चाय नाश्ता और भोजन भी दिया गया।
श्रमिकों को घर तक भिजवाने का प्रशासन ने कराया इंतजाम
तिर्वा। उपचार के बाद एसडीएम जयकरन ने बस मालिक से बात कर श्रमिकों को घर भिजवाने की बात कही । इसके बाद दूसरी बस आई और जो श्रमिक घर जाना चाहते थे, उन्हें भेज दिया गया।