फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में चाकू से गोद कर युवक की हत्या

Sat, 26 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला हाजीगंज में रात करीब नौ बजे लेनदेन के विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


हाजीगंज निवासी मोहम्मद फैसल (18) का मोहल्ले के ही अशरफ से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस पर हमलावर ने फैसल पर चाकू से हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर इलाकाई लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। खून से लथपथ फैसल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल श्यामवीर सिंह यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टता मामला रुपयों के लेनदेन का सामने आया है। तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें