हसेरन विकास खंड की ग्रामसभा सरगौली के हाल बदहाल
हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं सफाई के अभाव के चलते
कीचड़ से पटीं नालियां बजबजा रही हैं। वहीं गांव के सार्वजनिक शौचालय के
बाहर भी गंदगी का साम्राज्य फैल पड़ा है।
गांव में भीषण गंदगी के चलते
संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी हुई है। इस मामले में ग्रामीणों ने
गांव में रोजाना सफाई कराने की मांग की है। ग्रामसभा सरगौली में सफाईकर्मी
के न आने से गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव की नालियां कच्ची
हैं, इसलिए मिट्टी के कारण पट जाती है। जिससे जल निकासी नहीं हो पाती है।
ऐसे में कच्ची सड़कों पर आए दिन घरों का गंदा पानी जमा हो जाता है। वहीं
दुर्गंध के कारण ग्रामीण बेहाल होते हैं। इतना ही नहीं गंदगी के कारण
मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। अब तो गांव के लोग खुद ही नालियों की
सफाई करने को विवश हो रहे हैं। उधर, गांव में जगह-जगह कूड़ा करकट फैलने और
गंदगी होने से संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
ज्ञात हो कि
गांव में पंचायत घर और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पांच साल पहले शुरू
हुआ था, पर निर्माण आजतक पूरा नहीं हो सका है। खिड़की, दरवाजे, फर्श का काम
अभी तक अधूरा पड़ा है, पर निर्माणाधीन भवन पर अवैध कब्जे जरूर हो गए।
ग्रामीण भवन में अपने मवेशी बांधते हैं और उपले, भूसा समेत खेती से संबंधित
सामान रखते है।
इसके अलावा अधूरे शौचालय के बाहर ग्रामीण अपना घूरा डालते
हैं। गांव के उमेश
तिवारी, रघुवीर सहाय दीक्षित, राधा मोहन यादव, कल्लू तिवारी, सुरेश चंद्र
बाथम, छोटे बाथम, गौरव यादव, आशीष तिवारी, मोहन शुक्ला, राम कुमार तिवारी,
जयराम सिंह कठेरिया, रामू कठेरिया, विनोद मिश्रा आदि ने प्रशासन से
समस्याओं से निजात दिलाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र
समस्याओं का समाधान न किया गया तो लोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।