फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैयर कंस्ट्रक्शन का टेंडर निरस्त, हर्ष कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया काम, आठ करोड़ रुपये से होगा विशिष्ट मंडी का निर्माण

विज्ञापन
विशिष्ट मंडी में होता निर्माण कार्य। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। किसानों के लिए बनने वाली विशिष्ट मंडी करीब पांच साल से अधूरी है। शासन ने लापरवाही में ग्लैयर कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया है। अब काम पूरा करने की जिम्मेदारी हर्ष कंस्ट्रक्शन को दी है। नई कार्यदायी संस्था ने काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया कट के पास विशिष्ट मंडी का निर्माण शुरू कराया गया था। मंडी शुरू होने से कन्नौज समेत एक्सप्रेसवे से जुड़े गांवों के किसानों को फायदा मिलना था। सपा सरकार जाते ही निर्माण में लापरवाही होने लगी। कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया। किसानों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा सरकार ने काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्था का टेंडर निरस्त कर दिया। वहीं आठ करोड़ में काम पूरा करने के लिए हर्ष कंस्ट्रक्शन को जिम्मेदारी दे दी। टेंडर मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है।
संस्था के जेई जीएस रौतेला ने बताया कि किसानों की परेशानियों को देखते हुए सरकार ने पहले की कार्यदायी संस्था का टेंडर निरस्त कर दिया है। आठ करोड़ की लागत से काम कराया जाएगा। मंडी परिसर में व्यापारियों के लिए 60 दुकानें, पानी की टंकी, ऑफिस के साथ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य जनवरी तक पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें