फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैडियस उगा कमाया लाखों का मुनाफा

Fri, 06 Feb 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम तेरारब्बू निवासी एक युवक ने ग्लेडियस की फसल खेत में पैदा कर लाखों का मुनाफा कर अन्य किसानों को प्रेरणा दी है। देश के कई प्रांतों में सजावट के लिए भेजे जाने वाले ग्लेडियस ने क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन


खेतों में आलू, गेहूं, मक्का, सरसों पैदा करने वाले किसान के लिए ग्राम तेरारब्बू निवासी युवा किसान संतोष तिवारी ने अपने खेत में सजावट में प्रयोग होने वाले ग्लेडियस की पैदावार कर जहां अन्य फसलों की उपेक्षा अधिक मुनाफा कमाया है। वहीं किसानों के लिए उन्नति के नए रास्ते खोल दिए हैं।

किसान संतोष तिवारी ने बताया कि इसकी पैदावार हालैंड में होती थी और धीरे-धीरे यह भारत में भी आ गई। प्रयोग के तौर पर उसने पहले मात्र एक बीघा में इसकी फसल बोई। इसका फूल दिल्ली, हैदराबाद, बंगलौर आदि जगह जाने लगा। मांग बढ़ने पर उसने खेती का दायरा बढ़ा दिया। बताया कि यह फूल सजावट के काम आता है।
विज्ञापन


15 दिन तक यह ताजा बना रहता है। मौजूदा समय में वह 15 बीघा खेत में इसकी फसल कर रहा है। फसल से 40 हजार रुपया बीघा मुनाफा मिल रहा है। उपज की विधि के बारे में बताया कि इसे लगाने से पहले तीन से चार बार खेत की जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा किया जाता है। इसकी बुआई अक्तूबर से शुरू होती है। इस फसल को 28 डिग्री का तापमान मिलना चाहिए। इससे अधिक तापमान पर फसल में कीड़ा लगने का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें