राजकीय पौधशाला मानपुर में शुक्रवार को पीटर पियर्स, नोवा लक्स एवं पिंक फ्रेंडशिप प्रजाति के ग्लैडियोलस बल्ब किसानों के मध्य वितरित किए गए। इस मौके पर खेती उगाने के तौर तरीके भी बताए।
राजकीय पौधशाला में ग्लैडियोलस बल्ब का अनुसूचित जाति/लघु सीमांत, अल्पसंख्यक तथा अन्य कृषकों के मध्य बल्बों का वितरण कराया गया। 25 हेक्टेयर की खेती के लिए बल्ब वितरित कराए गए। योजना के लिए 0.2 हेक्टेयर, 1.05 हेक्टेयर के कुल 54 लाभार्थियों को ग्लैडियोलस दिया गया।
जिलाधिकारी अनुज झा की ओर से गठित टास्क फोर्स के सदस्य जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य जीसी यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा.अमर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव ने आपूर्ति किए गए ग्लैडियोलस बल्ब का सत्यापन के बाद वितरण कराया।
इस मौके पर सतेंद्र, हरनाम सिंह, प्रदीप कुमार, विनोद सिंह, रामप्रकाश डालुपुर, सरजात खां, वीरपाल, बादाम सिंह, मुन्नू खां मिघौली, वीरेंद्र कुमार, सुखवासी, रामचंद्र, ग्रीशचंद्र हरिकरनपुर, विजय बहादुर सिंह, मान सिंह बलरामपुर के बीच वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को ग्लैडियोलस की खेती के बारे में बताया गया।