फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पैसे दो, तभी होगा प्रसव...सीएचसी में वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बा स्थित सीएचसी में तीमारदारों ने नर्सों पर प्रसव के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाए है। वहीं, आरोपों के उजागर होने पर सीएचसी प्रभारी ने प्रसव कक्ष में तैनात नर्सों को हटा दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी शबाना (40), पिपरोली गांव निवासी सीमा (28) समेत एक अन्य महिला काे सीएचसी में शनिवार को प्रसव के लिए भर्ती किया गया था। प्रसव के दौरान तीमारदारों ने आरोप लगाया कि प्रसव कक्ष में तैनात नर्सों ने दवा समेत अन्य खर्चों के लिए 2300 रुपये की मांग की। पैसा देने से मना करने पर रेफर करने की धमकी देने लगे। इसके साथ ही आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म के बाद खुशी की बात कर मिठाई समेत अन्य खाद्य सामग्री मंगाई गई। आरोपों के बाद हरकत में आए सीएचसी प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए दो नर्सों को प्रसव कक्ष से हटा दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि मामले की विभागीय जांच की जा रही है। पीड़ितों को बुलाकर आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें