फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रेमी की सगाई की खबर सुन गेस्ट हाउस पहुंची प्रेमिका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। प्रेमी की सगाई होने की जानकारी मिलने पर प्रेमिका निजी गेस्ट हाउस पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। युवती के अचानक पहुंचने से गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद युवती वापस लौट गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के लिए शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव स्थित एक निजी गेस्ट हाउस का है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक की सगाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान युवक की सगाई होने की बात सुनकर उसकी प्रेमिका गेस्ट हाउस पहुंच गई। युवती ने वहां पहुंचकर विरोध जताया और हंगामा करने लगी। अचानक हुए घटनाक्रम से गेस्ट हाउस में मौजूद लोग असहज हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक मामला शांत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। कई घंटे बाद युवती वहां से वापस लौट गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि युवती को घर भेज दिया गया है। शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें