कन्नौज। शहर के इकलौते राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास लगाई जा रही है। इन स्मार्ट क्लास का छात्राओं को लाभ मिल रहा है और उनकी शिक्षा में सुधार भी हो रहा है।
इत्रनगरी में युवतियों के लिए सिर्फ एक ही महाविद्यालय हैं। जहां पर छात्रों की शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाता है। कॉलेज में छात्राओं के जिम बनी हुई है। इसके अलावा ई-लर्निंग पार्क और लाइब्रेरी की भी व्यवस्था है। काॅलेज में छात्राएं पढ़ाई के साथ अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे सकती हैं। छात्राओं की पढ़ाई के लिए एक बेहतर वातावरण कॉलेज में बनाया गया है। जिससे छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। कॉलेज के मीडिया प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं की शिक्षा के साथ ही फिटनेस का भी ध्यान रखा जाता है। जिससे पढ़ाई के साथ छात्राएं अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकें।