फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: शोहदे से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाई, शादी के लिए बनाता था दबाव

Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में किशोरी के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोहदे पर परेशान करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में शोहदे से परेशान कक्षा 11 की छात्रा ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटना के संबंध में जानकारी ली। छात्रा के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


ग्राम मुरली नगला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि गांव का अतुल कुमार मेरी 19 वर्षीय बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पुत्री ने की थी। जब मैंने अतुल के पिता विनोद कुमार को यह बात बताई तो वह भी अतुल से शादी कराने का दबाव बनाने लगे।

इससे परेशान होकर मेरी बेटी ने रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कमरे के अंदर छत में लगे रॉड में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कोतवाल ने शव का पंचनामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है। किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी।
विज्ञापन


सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि कोतवाल विनोद मिश्रा मामले की जांच कर रहे हैं, आरोपी से भी पूछताछ चल रही है। उधर, विनोद कुमार का कहना है कि उनके परिवार और बेटे पर बेवजह आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें