फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर कार में दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। शौच के लिए घर से निकली युवती को कार सवार चार युवक सुबह अगवा कर ले गए। उसे कार में घुमाते रहे। इन्होंने दुष्कर्म किया। इसके बाद मैनपुरी में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। परिजनों से संपर्क कर युवती घर लौटी। परिवार ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर के न होने से शाम तक परीक्षण नहीं हो सका।
विज्ञापन

थाना इलाके के एक गांव की 18 साल की युवती ने बताया कि वह घर से शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। लौटते समय नीले रंग की कार पास आकर रुकी। इसमें से निकले युवकों ने मुंह दबाकर कार में खींच लिया। कार में काला शीशा लगा था। चार लोग थे। यह कार में घुमाते और छेड़छाड़ करते रहे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके बाद चारों ने दुष्कर्म किया। रात में एक जगह छोड़कर चले गए। मोबाइल छीन लिया। आसपास के लोगों से पता चला कि वह मैनपुरी में है। इसके बाद लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी।
वहीं युवती की मां ने बताया कि रात होने की वजह से कोई साधन नहीं मिला। सुबह पिता और परिवार के लोग मैनपुरी से घर लेकर आए। बेटी डरी-सहमी थी। युवती ने कानपुर कोतवाली के बिल्हौर के तेजापूर्वा गांव के युवक को पहचाना है। पिता और मां ने युवती के साथ दोपहर में थाने पहुंचकर पूरी बात बताई। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर तालग्राम थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें