फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती द्वारा जहर खा लेने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार युवती की तबीयत अचानक बिगड़ी। इसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया गया पर मौत हो गई। हालांकि, जहर खाने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें